हॉबर्ट, 15 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फॉल्कनर ने तीन सीजन के लिए बिग बैश लीग (बीबीएल) टीम होबार्ट हरीकेन्स के साथ करार किया है।
बीबीएल फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
तस्मानिया में जन्मे फॉल्कनर इससे पहले सात सीजन तक मेलबर्न स्टार्स के साथ थे।
क्रिकेट तस्मानिया के मुख्य कार्यकारी निक कमिस ने कहा कि फॉल्कनर बीबीएल की टीम हरीकेन्स में सही खिलाड़ी साबित होंगे। पिछले सीजन में यह टीम दूसरे स्थान पर थी।
निक ने कहा, “हमें आखिरकार उनके साथ काम करने का मौका मिलने से काफी खुशी है। हम उन्हें आस्ट्रेलिया टीम में वापसी का मौका देंगे।”
अपने करार के बारे में फॉल्कनर ने कहा, “मैंने हमेशा से सोचा था कि तस्मानिया में वापस आकर में क्रिकेट खेलूंगा। इस टीम के साथ रहने का एहसास मुझे अच्छा लग रहा है। टीम के साथ करार मेरे घर वापस आने का कारण था।”
dharmpath.com dharmpath