बीबीसी ने अपने उत्पादों पर से पैगम्बर मुहम्मद के चित्रण पर लगे प्रतिबन्ध को हटा दिया है| यह जानकारी आज लंडन अखबार डेली टेलेग्राफ से प्राप्त हुई है| पेरिस में फ्रांसीसी व्यंग्य साप्ताहिक ‘चार्ली हेब्डो’ पर 7 जनवरी को हुए आतंकवादी हमले के सम्बन्ध में इस प्रश्न की तरफ ध्यान आकर्षित हुआ| पर्यवेक्षकों का कहना है कि उस दिन बीबीसी द्वारा प्रसारित खबरों में इस पत्रिका में प्रकाशित परिवादात्मक कार्टून संक्षेप में दिखाए गए| वहीं 8 जनवरी को बीबीसी के एक कार्यक्रम में प्रस्तुतकर्ता डेविड डिमब्लेबी ने दर्शकों के लिए बीबीसी के मानदंडों को पढ़कर सुनाया, जिनके अनुसार बीबीसी द्वारा निर्मित किसी भी उत्पाद में पैगम्बर मुहम्मद का चित्रण किसी भी रूप में नहीं किया जाना चाहिए| इसके तुरंत बाद बीबीसी ने स्पष्टीकरण जारी करके कहा कि यह नियम अब अप्रचलित हो गए हैं और संशोधित किये जा रहे हैं|
dharmpath.com dharmpath