बीबीसी वर्ल्ड गुजराती, मराठी, तेलुगू व पंजाबी में शुरू करेगा सेवा

लंदन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय समाचार टेलीविजन चैनल बीबीसी वल्र्ड सर्विस अब गुजराती, मराठी, तेलुगू और पंजाबी सहित 11 अतिरिक्त भाषाओं में अपना प्रसारण शुरू करेगा।

यह कदम दुनिया भर के लाखों लोगों तक स्वतंत्र पत्रकारिता की पहुंच बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

बीबीसी वल्र्ड सर्विस ने इसे 1940 के दशक के बाद से सबसे बड़ी घोषणा करार दिया है। यह घोषणा बीबीसी के महानिदेशक टोनी हॉल ने बुधवार को की।

बीबीसी आसपास के प्रादेशिक देशों में रूसी समाचार बुलेटिनों का विस्तार करेगा। वह कोरियाई प्रायद्वीप के दर्शकों के लिए अरबी में क्षेत्रीय प्रोग्रामिंग और छोटे-छोटे रेडियो कार्यक्रमों का भी प्रसारण करेगा।

यह वैश्विक सेवा ब्रिटिश साम्राज्य में अंग्रेजी बोलने वालों के लिए एक रेडियो चैनल के रूप में 1932 में शुरू की गई थी, लेकिन समय के साथ यह वैश्विक दर्शकों के लिए खबर प्रदाता रूप में स्थापित हो गई। यह 29 भाषणाओं में प्रसारण करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493