बीमारी के बावजूद काम में जुटीं जरीन

मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जरीन खान को वायरल बुखार है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने काम में जुटी हुई हैं।

मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जरीन खान को वायरल बुखार है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने काम में जुटी हुई हैं।

जरीन आगामी फिल्म ‘अक्सर 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच लागातार लंबे समय तक काम, यात्रा, नींद की कमी और मौसम में अचानक बदलाव ने उनके स्वास्थ्य पर असर डाला है।

जरीन ने कहा, “हां, पिछले कुछ दिनों से मैं काफी व्यस्त हूं। मुझे वायरल बुखार है। हालांकि, दवाई से थोड़ा आराम मिला है और मैं शूटिंग और काम से जुड़ी अन्य प्रतिबद्धताओं पर विचार कर रही हूं।”

अभिनेत्री को एक मैग्जीन कवर के लिए शूट और कुछ शहरों की यात्रा भी करनी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493