मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। पीठ दर्द के कारण फिजियोथेरेपी करा अनुभवी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अगले महीने से अपने काम पर वापस लौट रहे हैं। यह जानकारी उनके बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने दी।
महाक्षय चक्रवर्ती ने आईएएनएस से कहा, “मेरे पिता अब ठीक हैं। वह ठीक हो रहे हैं, यहां तक की वह 80 प्रतिशत तक ठीक हो चुके हैं। उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है। उन्हें पिछले दो या तीन महीनों से यह दर्द है। चिकित्सकों ने उन्हें इस महीने आराम की सलाह दी है और वह अगले साल से काम शुरू करेंगे।”
उन्होंने कहा, “वह घर पर हैं, बिस्तर पर नहीं बल्कि घूम फिर रहे हैं। वह जनवरी 2016 के मध्य तक काम शुरू करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath