बीमार श्रद्धा को ऋतिक की पार्टी में शामिल न होने का मलाल

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को फूड पॉइजनिंग हो गई है। इस वजह से वह ऋतिक रोशन की जन्मदिन की पार्टी में भी शरीक नहीं हो सकीं, जिसका उन्हें मलाल है।

श्रद्धा ने ट्विटर पर ऋतिक को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उसके बाद अपनी नासाज तबीयत के बारे में लिखा।

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “हैप्पी बर्थडे ऋतिक। मुझे कितने गलत समय पर फूड पॉइजनिंग हुई है। मैंने सुना कि मैंने आपकी जबर्दस्त पार्टी मिस कर दी। आपको ढेर सारा प्यार।”

‘धूम 2’, ‘जोधा अकबर’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘अग्निपथ’ और ‘बैंग बैंग!’ जैसी सफल फिल्मों में अभिनय कर चुके ऋतिक रविवार को 42 साल के हो गए।

वहीं, श्रद्धा जल्द अभिनेता फरहान अख्तर के साथ आगामी सीक्वल ‘रॉक ऑन 2’ में नजर आएंगी। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी’ फिल्म भी करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493