बीमा कंपनियों का मालिक 18 जनवरी तक भारतीय हो : नियामक

चेन्नई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बुधवार को कहा कि सभी बीमा कंपनियों को अगले साल 18 जनवरी तक भारतीय स्वामित्व और भारतीय नियंत्रण की शर्तो पर खरा उतरना होगा।

इरडा के वित्त और निवेश सदस्य वी.आर. अय्यर ने बुधवार को बीमा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि कंपनियों का इस तिथि तक अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।

पत्र के मुताबिक, जो कंपनियां ऐसा नहीं करेंगी, उन्हें अपने निदेशक मंडल की ओर से यह सुनिश्चित करने वाला बयान जमा करना होगा कि वे इरडा द्वारा इस विषय पर दिशानिर्देश जारी करने की तिथि से छह महीने के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

इरडा ने दिशानिर्देश 19 अक्टूबर, 2015 को जारी किया था।

बीमा कानून में हुए संशोधन के मुताबिक, देश की बीमा कंपनियों का स्वामित्व और नियंत्रण भारतीय हाथ में होना चाहिए।

नए कानून के मुताबिक, बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की ऊपरी सीमा बढ़ाकर 49 फीसदी कर दी गई है, जो पहले 26 फीसदी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493