मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर अपने जूतों के कलेक्शन का वीडियो साझा किया है।
दरअसल विवेक ने कलेक्शन का वीडियो साझा करते हुए कहा कि उनकी पत्नी चाहती हैं कि वह अपने आधे जूते किसी को दे दें, जिसके बाद विवेक ने गुरुवार रात को यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “मेरे पास कई तरह के जूते हैं, जिनमें से आधे मैं पत्नी के कहने पर दे रहा हूं।”
इस वीडियो में फॉर्मल जूतों से लेकर लॉफर, स्नीकर्स और स्लीपर्स तक कई तरह की रेंज हैं।
dharmpath.com dharmpath