बीसीसीआई, अश्विन ने महिला टीम को सराहा

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर के मंगलवार को हुए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में हराने वाली भारतीय महिला टीम की ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तारीफ की है।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 245 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर की अंतिम ओवर में शानदार बल्लेबाजी के कारण ही भारतीय टीम यह रोमांचक मुकाबला जीतने में सफल रही।

पी सारा ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत को अंतिम ओवर में नौ रनों की जरूरत थी। ओवर की पहली गेंद पर पूनम यादव के रन आउट होने और अगली तीन गेंदों पर एक भी रन न बनने के कारण भारत को दो गेंदों में आठ रनों की दरकार थी। हरमनप्रीत ने पांचवीं गेंद पर छक्का और अंतिम गेंद पर तेजी से दो रन लेकर भारत के हिस्से रोमांचक जीत दिलाई।

टीम के शानदार प्रदर्शन पर अश्विन ने ट्वीट करते हुए कहा, “भारतीय महिला टीम ने शानदार जीत हासिल की है। उनके बीते 12 महीने शानदार गुजरे हैं। हरमनप्रीत को विशेष रूप से बधाई।”

बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर महिला टीम को बधाई दी है।

बयान में कहा गया है, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) महिला क्रिकेट टीम को श्रीलंका में खेले गए आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट जीतने पर बधाई देती है।”

अश्विन इस समय पुणे में हैं जहां भारतीय टीम को गुरुवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है।

भारत ने इस क्वालीफाइंग टूर्नामेंट सभी मैच जीत कर विश्व कप में जगह बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493