कोलकाता, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने बुधवार को कहा कि उनकी पहली प्रथमिकता बोर्ड की छवि को वापस सुधारना और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बेहतर तरीके से आयोजित करना है।
डालमिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “मेरी पहली प्राथमिकता बीसीसीआई की पुरानी छवि को वापस लाना है। साथ ही कुछ ही दिनों बाद आईपीएल की भी शुरुआत होनी है जिसे हम और बेहतर तरीके से आयोजित करना चाहते हैं।”
डालमिया ने जारी विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई की टीम अपने अगामी मैचों में भी जीत का सिलसिला कायम रखेगी।
dharmpath.com dharmpath