बीसीसीआई चयन समिति की बैठक सोमवार को

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के अंतिम दो मैचों, चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआत के दो मैचों और बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम के चयन हेतु भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति की बैठक सोमवार को यहां होगी।

पिछली बैठक में पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के तीन मैचों के लिए टीम का चयन किया गया था।

टीमों के चयन के बाद बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर और चयन प्रमुख संदीप पाटिल संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज का तीसरा मैच रविवार को राजकोट में होना है। इस समय दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493