बीसीसीआई ने एयर इंडिया के साथ किया करार

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। यह एक साल का समझौता ज्ञापन पहले सितंबर से लागू हो रहा है।

एक बयान में कहा गया, “यह समझौता एक साल के लिए किया गया है। इस एमओयू के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम एयर इंडिया में ही सफर करेगी।”

बयान में कहा गया कि इस समझौते के आधार पर राष्ट्रीय क्रिकेट और राज्य क्रिकेट टीमों के भारतीय खिलाड़ी विश्व भर में एयर इंडिया की ही घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से ही सफर करेंगे।

इस समझौते के आधार पर एयर इंडिया भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ‘विशेष किराए’ और ‘मुफ्ता सामान भत्ता’ की पेशकश करेगा।

इसके साथ ही विभिन्न समिति बैठकों, वार्षिक आम बैठकों और अन्य आधिकारिक दौरों पर मैच रैफरी, अंपायर, राष्ट्रीय चयनकर्ता, टेलीविजन कर्मचारी , बीसीसीआई अधिकारी भी सफर कर सकेंगे।

बीसीसीआई के साथ एयर इंडिया की सदस्यता भारतीय क्रिकेट टीम की सभी आवश्यक्ताओं को पूरा करने के लिए सबसे उपयुक्त है। इसी के साथ यह सामांतर तौर पर बीसीसीआई की जरूरतों को लिए भी उपयुक्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493