बीसीसीआई प्रमुख डालमिया का निधन (लीड-1)

कोलकाता, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। सीने में दर्द की शिकायत के बाद तीन दिन पहले यहां के एक अस्पताल में भर्ती किए गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का रविवार की शाम निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 75 वर्ष के थे।

डालमिया को गुरुवार देर रात हुए ह्रदयघात के बाद बी. एम. बिड़ला अस्पताल में दाखिल किया गया था। उसी दिन से वह आईसीयू में चल रहे थे।

शनिवार को उनकी हालत स्थिर थी।

डालमिया का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने शनिवार को सुबह बताया था कि बीसीसीआई प्रमुख पर दवाओं का सकारात्मक असर हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है। हालांकि चिकित्सकों ने कहा था कि इसके बावजूद उनके स्वास्थ्य पर निरंतर नजर रखी जाएगी।

दिग्गज खेल प्रशासक डालमिया ने 10 साल बाद मार्च में दूसरी बार बीसीसीआई के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। इस कारण वह बोर्ड के दैनिक कामकाज में भी नियमित तौर पर हिस्सा नहीं ले पा रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493