नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी बद्री नारायण शर्मा को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत नव गठित राष्ट्रीय मुनाफाखोरी-रोधी प्राधिकरण (एनएए) का अध्यक्ष नियुक्त किया।
कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी (एसीसी) के मुताबिक शर्मा 1985 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनको इस पद पर रहते हुए भारत सरकार में सचिव का दर्जा व वेतन मिलेगा।
जीएसटी कर व्यवस्था के तहत प्राधिकरण का गठन किया गया है जिसका काम यह सुनिश्चि करना है कि अप्रत्यक्ष कर की निम्न दरों का लाभ ग्राहकों को मिले।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से हाल ही में मुनाफाखोरी के खिलाफ उपायों को मंजूरी दी गई थी।
इन उपायों के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि इनपुट टैक्स क्रेडिट और घटी हुई जीएसटी दरों का पूरा-पूरा लाभ ग्राहकों को मिले।
इससे पहले शर्मा वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव थे।
dharmpath.com dharmpath