लॉस एंजेलिस, 11 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री मिंडी कलिंग अभिनेता बी. जे. नोवाक का संदेश पढ़कर भावुक हो गई, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें उन पर बेहद गर्व है।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, नोवाक ने कलिंग के लिए उनकी नई फिल्म ‘ए रिंकल इन टाइम’ की रिलीज की खुशी में एक दिल जीतने वाला संदेश साझा किया।
नोवेक ने डिज्नी की फिल्म के पोस्टर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जब मैं मिंडी कलिंग से मिला, तब वह फेयरफैक्स एवेन्यू में एक छोटे से अपार्टमेंट में रहती थी। आज उस इमारत के सामने यह है। बधाई हो मिंडी और तुम्हें इसमें देखने और शानदार चीजें करने की प्रेरणा पाने वालों के लिए भविष्य की शुभकामनाएं। ‘ए रिंकल इन टाइम’।”
इस पर कलिंग ने प्रतिक्रिया दी, “ओह माई गॉड, मैं पूरी तरह रो रही हूं।”
dharmpath.com dharmpath