बुडापेस्ट में टॉम हैंक्स से मिले इरफान

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता इरफान खान बुडापेस्ट में हॉलीवुड अभिनेता इरफान खान से मिले। उन्होंने कहा कि उनका बुडापेस्ट आना फलदायी रहा।

इरफान दरअसल आने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘इंफर्नो’ में अपने किरदार की तैयारी के लिए बुडापेस्ट गए थे, जहां पूरे एक सप्ताह का समय बिताकर अब वह मुंबई लौटे हैं।

इरफान इस फिल्म में काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “बुडापेस्ट की मेरी यात्रा सफल रही। मैं एक सप्ताह के लिए गया था। फिल्म के सभी कलाकारों के साथ मुलाकात अच्छी रही। टॉम, मैं और कलाकारों ने फिल्म के निर्देशक की मौजूदगी में कहानी पढ़ी और मुझे भी अपने किरदार के रहन-सहन, तौर-तरीकों, वेश-भूषा का एक अनुमान मिल गया।”

इससे पहले ‘स्लमडॉग मिलिअनेयर’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘द अमेजिंग स्पाइडर-मैन’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके इरफान के लिए हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक से मिलना एक यादगार अनुभव रहा।

उन्होंने कहा, “मैं टॉम को एक बेहतरीन कलाकार मानता हूं और वह अच्छे इंसान भी हैं। मैं कुछ देर के लिए उनसे मिला, लेकिन उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। फिल्म की शूटिंग कुछ सप्ताह में शुरू हो जाएगी।”

फिल्म ‘इंफर्नो’ का निर्देशन रॉन हॉवर्ड करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493