‘बुद्ध’ की समापन कड़ी 21 सितंबर को

imagesनई दिल्ली, 13 सितंबर – गौतम बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों पर आधारित पौराणिक टीवी शो ‘बुद्ध’ की अंतिम कड़ी का प्रसारण 21 सितंबर को होने जा रहा है। इसके निर्माता इस कड़ी का वैश्विक रूप देने की योजना में जुटे हैं।

जीटीवी पर प्रसारित हो रहे ‘बुद्ध’ में कबीर बेदी, समीर धर्माधिकारी और निगार जेड. खान जैसी मशहूर हस्तियों के अलावा भगवान बुद्ध की शीर्ष भूमिका हिमांशु सोनी ने निभाई है।

इसके सह निर्माता बी. के. मोदी ने इस शो की शानदार यात्रा को प्रसन्नता के साथ याद किया है।

मोदी ने एक बयान में कहा है, “बुद्ध के निर्माण का जबरदस्त अनुभव रहा। इसे व्यापक रूप से पसंद भी किया गया। यह एक सुंदर सुखद यात्रा रही। बौद्ध धर्म जीवन की एक पद्धति है।”

इस शो का हालांकि अब समापन होने जा रहा है लेकिन निर्माता इसे विदेश ले जाने की सोच रहे हैं।

इस शो के सृजनात्मक प्रस्तोता रिडवाना ने कहा, “बुध शाश्वत सत्य हैं और पूरी दुनिया में इसमें अटूट आस्था रखने वालों की भरमार है और यह विषय बहुत बड़े समुदाय के बीच पसंदीदा है। हमारा हमेशा से मानना रहा है कि शो के विषय को दुनिया भर में पसंद किया जाएगा। बुद्ध ने शांति, प्रेम, स्वच्छता, करुणा का उपदेश दिया और इसने दुनिया में शांति में अपना योगदान दिया।”

उन्होंने कहा, “बुद्ध का प्रसारण श्रीलंका में हो रहा है। हम थाईलैंड, इंडोनेशिया, म्यांमार, कंबोडिया और वियतनाम में प्रसारण की संभावना तलाश रहे हैं और ‘बुद्ध’ निश्चित रूप से इस तरह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेगा। इसे स्थानीय भाषा में डब किया जाएगा।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493