बुजुम्बुरा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बुरुं डी के बुजुम्बुरा के पास ग्रेनेड विस्फोट में 26 लोग घायल हो गए।
घायलों में से नौ की हालत गंभीर है।
बुरूंडी की पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गुरुवार को ग्रेनेड से हमला किया।
पुलिस का कहना है कि बुजुम्बुरा के मुताकुरा में तलाशी अभियान में गुरुवार को दो क्लाशनिकोव राइफल, विस्फोटकों से भरे पांच चार्जर और दो बम बरामद किए गए।
नागरिक समाज संगठनों के मुताबिक, अप्रैल 2015 से देश के राष्ट्रपति पिएरे कुरुं जिजा के तीसरे कार्यकाल की समाप्ति और जुलाई 2015 में दोबारा मतदान के विरोध में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
dharmpath.com dharmpath