बुरे वक्त का असर फिल्मों पर नहीं : सलमान

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उनके जीवन के बुरे वक्त का असर उनकी फिल्मों पर नहीं पड़ता।

सूरज बड़जात्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ से अपने लोकप्रिय किरदार ‘प्रेम’ के रूप में वापसी करने जा रहे सलमान ने फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान यह बात कही।

फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को लांच किया गया था। इस मौके पर सलमान ने कहा, “मेरे जीवन में कई मुश्किल वक्त आए हैं, लेकिन इसका असर मैंने अपने काम पर नहीं होने दिया।”

उन्होंने कहा कि बुरा वक्त उन्हें फिल्मों में और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है।

सलमान को हाल ही में लापरवाही से वाहन चलाने एक मामले में निचली अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में उनकी सजा निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दे दी गई। इस दौरान आई उनकी फिल्म ‘बरजंगी भाईजान’ ने खूब सफलता पाई और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिए।

सलमान ने कहा, “मैं अब भी बुरे वक्त से गुजर रहा हूं और आगे भी गुजरता रहूंगा। यह सब मेरे कर्मो का नतीजा है।”

सलमान की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ सिनेमाघरों में 12 नवम्बर को रिलीज होगी, जिसमें सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर और नील नितिन मुकेश भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493