बुर्किना फासो के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी से बान खफा

संयुक्त राष्ट्र, 17 सितंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून बुर्किना फासो के राष्ट्रपति को गिरफ्तार किए जाने से खफा हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, महासचिव के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव राजधानी औगाडूगू में बुधवार को राष्ट्रपति के गार्ड द्वारा राष्ट्रपति माइकल कफांडो, प्रधानमंत्री यकूबा इसाक जिदा और कई मंत्रियों को गिरफ्तार किए जाने की खबर पाकर नाराजगी जाहिर की।

महासचिव ने कफांडो व अन्य नेताओं को तुरंत रिहा करने का आह्वान किया।

बयान में कहा गया है, “यह घटना बुर्किना फासो के संविधान और संक्रमणकालीन चार्टर का हनन करती है।”

बयान में यह भी कहा गया, “महासचिव शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए बुर्किना फासो की जनता के समर्थन को अहम मानते हैं और आगामी चुनावों समेत संक्रमणकालीन कैलेंडर के साथ समन्वय का आग्रह करते हैं।”

बयान में कहा गया कि पश्चिम अफ्रीका के लिए प्रमुख सचिव के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद इब्न चांबस वर्तमान में औगाडूगू में मौजूद हैं और बुर्किना फासो के परिवर्तन को समर्थन के लिए पश्चिम अफ्रीकी देशों के आर्थिक समुदाय (ईसीओब्ल्यूएएस), अफ्रीकी संघ और अन्य अतंर्राष्ट्रीय सहभागियों के साथ काम कर रहे हैं।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति के गार्ड ने कैबिनेट की बैठक के दौरान आकर अतंरिम राष्ट्रपति और अन्य मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया और सैन्य विद्रोह को बढ़ावा दिया।

इस कदम पर राष्ट्रपति गार्ड ने अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

एक महीने के भीतर बुर्किना फासो में लोकतंत्र के लिए चुनाव होने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493