बुर्किना फासो के होटल पर हमला, 20 की मौत

हमलावरों ने कुछ लोगों को बंधक भी बनाया है।

खुफिया एजेंसी ‘एसआईटीई’ ने अपनी वेबसाइट पर बताया, “अलकायदा इन द इस्लामिक मगरेब (एक्यूआईएम) ने औगाडौगू के स्पलेंडिड होटल में छापा मारने का दावा किया है।”

बुर्किना फासो का सुरक्षाबल होटल पर दोबारा नियंत्रण स्थापित करने और बंधकों को छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ बंधकों को मुक्त भी करा दिया गया है।

आमतौर पर स्प्लेंडिड होटल में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी और पत्रकार आते-जाते रहते हैं।

गौरतलब है कि छह हमलावरों द्वारा होटल में घुसने और लोगों को बंधक बनाने के बाद होटल के बाहर दो कारों में भी विस्फोट किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493