बुर्किना फासो हमले में कनाडा के 6 नागरिकों की मौत

इस संबंध में शनिवार को जारी बयान में टड्रो ने कहा है, “कनाडा, बुर्किना फासो में आतकंवादी हमले की कड़ी निंदा करता है।”

उन्होंने कहा, “हम कनाडा के सभी नागरिकों की ओर से इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। हम इस जघन्य अपराध में मारे गए निर्दोष लोगों की मौत से बहुत दुखी हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने इस हमले की जांच में सहयोग के लिए बुर्किना फासो प्रशासन को मदद देने की पेशकश की है।”

गौरतलब है कि बुर्किना फासो के स्पलेंडिड होटल में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में 18 देशों के 23 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अल कायदा से संबद्ध आतकंवादी संगठन इस्लामिक मगरेब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493