बुर्ज खलीफा की 6ठी वर्षगांठ पर डाक टिकट जारी

दुबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा ने अपनी छठी वर्षगांठ पर अपना समर्पित डाक टिकट जारी किया।

यह डाक टिकट एमीरेट्स पोस्ट की साझेदारी में शुरू किया गया है। इसमें सूर्यास्त की पृष्ठभूमि में 830 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा की तस्वीर दर्ज है।

बुर्ज खलीफा की निर्माता कंपनी एम्मार प्रोपर्टीज के कार्यकारी निदेशक अहमद अल फालसी ने कहा, “बुर्ज खलीफा एक वैश्विक आईकॉन और देश का गौरव है। यह दुनिया में सर्वाधिक पर्यटक आकर्षित करने वाले गंतव्यों में से एक है।”

उन्होंने कहा, “यह दुबई के सामथ्र्य का गवाह है। बुर्ज खलीफा पिछले छह साल में उन गिनी-चुनी इमारतों में शामिल हो गई है, जिनकी सर्वाधिक फोटो खींची गई है।”

एमीरेट्स पोस्ट समूह के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी फहद अल हुसैनी ने कहा, “एमीरेट्स पोस्ट ग्रुप बुर्ज खलीफा पर डाक टिकट जारी कर काफी उत्साहित है, जो संयुक्त अरब अमीरात के लिए गौरव का प्रतीक और वैश्विक उपलब्धि का चरमोत्कर्ष है।”

यह डाक टिकट बुर्ज खलीफा की अवलोकन छत ‘एट द टॉप’ पर बने रिटेल कियोस्क में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। ये डाक टिकट तीन एमीरात दिरहम मूल्य के हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493