बुलावायो टेस्ट : जिम्बाब्वे के स्पिनरों ने वेस्टइंडीज को 219 पर समेटा

बुलावायो (जिम्बाब्वे), 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के ग्रीम क्रेमर (64/4) और सीन विलियम्स (20/3) की स्पिन जोड़ी ने रविवार को क्वींस स्पोटर्स क्लब मैदान पर शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज को सस्ते में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। मेहमान टीम पहली पारी में 219 रन बना सकी।

वेस्टइंडीज की पारी समेटने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी जिम्बाब्वे दिन का खेल समाप्त होने तक 19 रन बना लिए थे। हेमिल्टन मसाकाद्जा (17) और सोलोमोन मिरे खाता खोले बगैर नाबाद लौटे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने शुरुआत अच्छी की थी। कीरन पावेल (56) की अर्धशतकीय पारी के दम पर मेहमान टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 100 का आंकड़ा पार किया था, लेकिन इसी स्कोर पर क्रीमर ने पावेल को आउट कर दिया।

इसके बाद शाई होप (नाबाद 90) ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला, लेकिन उन्हें टीम के बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। होप अंत कर मैदान पर टिके रहे, लेकिन दूसरे छोर पर आने वाले सभी बल्लेबाजों के विकेट नियमित रूप से गिरते रहे और इस कारण वेस्टइंडीज की पारी 219 रनों पर सिमट गई

होप ने 210 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाया।

वेस्टइंडीज की टीम को इस कदर कमजोर करने में क्रीमर ने चार और विलियम्स ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, मिरे और सिकंदर रजा को एक-एक सफलता हासिल हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493