‘बुल’ में दिखेंगी मैकेंजी मीहन

लॉस एंजेलिस, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री मैकेंजी मीहन टीवी सीरीज ‘बुल’ के तीसरे सीजन में नजर आएंगी।

‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, मीहन सीबीएस की सीरीज के तीसरे सीजन में टेलर नामक महिला का किरदार निभाएंगी। टेलर शो में ट्रायल एनैलिसिस कॉरपोरेशन की नई सदस्य होगी।

टेलर शो में मारीसा (जिनेवा कार) की पूर्व सहकर्मी है। टेलर उस समय मारीसा के साथ होमलैंड सिक्युरटी डिपार्टमेंट में काम करती थी। केबल (ऐनाबल एटानासियो) की तरह वह भी कोडिंग और हैकिंग में कुशल हैं।

यह शो भारत में एएक्सएन पर प्रसारित किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493