बुसान फिल्म महोत्सव में मुकाबला करेगी ‘अज्जी’

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता देवाशीष मखीजा की हिंदी फिल्म ‘अज्जी’ 22वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) के न्यू करंट्स सेक्शन में मुकाबले के लिए चुनी गई है।

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता देवाशीष मखीजा की हिंदी फिल्म ‘अज्जी’ 22वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) के न्यू करंट्स सेक्शन में मुकाबले के लिए चुनी गई है।

‘अज्जी’ एक क्लासिक परी कथा ‘रेड राइडिंग हुड’ पर आधारित है। यह एक नौ वर्षीया लड़की की कहानी है, जिसे समाज से न्याय नहीं मिलता।

देवाशीष मखीजा ने बताया, “हजारों फिल्मों को पछाड़कर बीआईएफएफ के न्यू करंट्स मुकाबले के लिए 10 में एक फिल्म के तौर पर चुना जाना और ऑलिवर स्टोन की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल द्वारा इन फिल्मों को लेकर निर्णय किया जाना रोजमर्रा की बात नहीं है।”

उन्होंने कहा, “प्रत्येक वर्ष अनगिनत प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, कलाकार और दुनिया भर के फिल्म उद्योगों और महोत्सवों से महत्वपूर्ण हस्तियां बुसान फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए आती हैं। इसमें चुने जाने पर मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।”

‘अज्जी’ में मनुज शर्मा, सुधीर पांडे और स्मिता ताम्बे जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

बीआईएफएफ 12 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493