बुसान में दिखाई जाएंगी ‘फैन’ व ‘सुल्तान’

सियोल, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘फैन’ और सलमान खान की ‘सुल्तान’ बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी।

इस महोत्सव से यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) प्रोडक्शन की इन दोनों फिल्मों को दक्षिण कोरिया के सिनेमाघरों में रिलीज करने के अभियान की शुरुआत भी होगी।

एक बयान के अनुसार, मनीष शर्मा की ‘फैन’ एशियन सिनेमा सेक्शन में ए विंडो में दिखाई जाएगी। वहीं, निर्देशक अली अब्बास जफर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सुल्तान’ को बुसान के ओपन सिनेमा सेक्शन में दिखाया जाएगा।

इस प्रतिष्ठित उत्सव के 21वें संस्करण का आगाज छह अक्टूबर से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493