‘बृज मोहन अमर रहे’ के निर्देशक सैफ में फिल्म की स्क्रीनिंग से उत्साहित

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘बृज मोहन अमर रहे’ के निर्देशक निखिल नागेश भट्ट का कहना है कि उनकी फिल्म को इससे अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकती, जिसे न्यूयार्क में बुधवार को दक्षिण एशियाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (एसएआईएफएफ) के पहले दिन दिखाया जाएगा।

फिल्म को ‘लॉन्ग लिव बृज मोहन’ के नाम से भी जाना जाता है, जिसे सारेगामा इंडिया की फिल्म स्टूडियो यूडली फिल्म्स के सहयोग से बनाया गया है।

भट्ट ने एक बयान में कहा, “दक्षिण एशियाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की शुरुआत ‘बृज मोहन अमर रहे’ से किए जाने को लेकर मैं बेहद खुश हूं। मेरी फिल्म को इससे अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकती है।”

एचबीओ द्वारा प्रस्तुत, दक्षिण एशियाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का यह 14वां साल है। समारोह में कई स्वतंत्र सिनेमा का प्रदर्शन किया जाएगा। न्यूयार्क के सनशाइन थियेटर में फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

हिंदी भाषा की इस ब्लैक कॉमेडी फिल्म में अर्जुन माथुर, शीतल ठाकुर, निधि सिंह और मानव विज मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी एक युवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी ही हत्या का आरोपी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493