बेंगलुरू एफसी ने अमरिंदर को पुणे से लोन पर खरीदा

बेंगलुरू, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पुणे एफसी के गोलकीपर अमरिंदर सिंह आई-लीग के आने वाले सत्र में बेंगलुरू एफसी से खेलते नजर आएंगे। बेंगलुरू ने अमरिंदर को पुणे से लोन पर खरीदा है। इस बात की पुष्टि बेंगलुरू ने शुक्रवार को की।

सिह के अलावा बेंगलुरू ने इस सत्र के लिए किम सोंग योंग, अलवायन जोर्ज, सलाम रंजन सिंह, लेन डुएनजेल और तीन अंडर-19 खिलाड़ियों को भी क्लब में शामिल किया है।

अमरिंदर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है, “मैं बेंगलुरू एफसी के साथ जुड़ कर खुश हूं। हम सभी इस क्लब के पेशेवर रवैये से वाकिफ हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं पूरे सत्र में खेला जिसके बाद मैं यह कह सकता हूं कि मैं इस समय भारतीय फुटबाल में सबसे अच्छी जगह हूं।”

सिंह के आने से बेंगलुरू के कोच एशले वेस्टवुड भी काफी खुश हैं। उनका कहना है, “हम अमरिंदर के आने से खुश हैं। हम हमेशा ही युवा और प्रतिभावान खिलाड़ियों की तलाश में रहते हैं।”

उन्होंने कहा, “अमरिंदर को मैंने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में खेलते देखा है। उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।”

आई-लीग में बेंगलुरू अपने अभियान की शुरुआत सलगाओकर के खिलाफ 9 जनवरी से करेगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493