बेंगलुरू, 17 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी बेंगलुरू एफसी ने आगामी सत्र के लिए एंटोनियो रोड्रीग्वेज के साथ करार किया है।
इस बात की घोषणा क्लब ने सोमवार को की।
टोनी के नाम से मशहूर एंटोनियो स्पेन के क्लब रियल वालेकानो की दूसरी डिवीजन की टीम से भारतीय क्लब में आ रहे हैं।
वह बेंगलुरू में तीसरे स्पेनिश खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले जुआनान गोंजालेज और दिमास डेलगाडो बेंगलुरू से करार कर चुके हैं।
उन्होंने भारतीय क्लब के साथ अपने करार के बारे में कहा, “मैं अपने करियर में इस नई चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैं जानता हूं कि मैं एक बड़े क्लब में आ सकता हूं। मैं इस सत्र में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। एक पेशेवर खिलाड़ी होने के नाते मेरे पास अच्छा अनुभव है। मेरा मानना है कि यहां आना मेरे जीवन में आगे बढ़ने जैसा है।”
बेंगलुरू एफसी के कोच अलबर्ट रोका ने कहा, “एंटोनियो अच्छे और युवा खिलाड़ी हैं। स्पेन में उच्च स्तर पर खेलने के बाद उनका जो अनुभव है उससे हमें मदद मिलेगी। वह अभी भी सुधार करना चाहते हैं। उनकी सीखने की ललक हमारे साथ जल्द तालमेल बिठाने में मदद करेगी।”
dharmpath.com dharmpath