बेंगलुरू का बैंड सिंगापुर में देगा प्रस्तुति

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। बेंगलुरू का रॉक बैंड ‘स्पेस बिहाइंड द येलो रूम’ 23 मई को सिंगापुर में म्यूजिक मैर्ट्स लाइव 2015 में प्रस्तुति देगा। यह एशिया का एक प्रमुख संगीत उत्सव है।

पेय ब्रांड ‘पेप्सी अनबॉक्स’ ने इस बैंड को राष्ट्रीयव्यापी प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया है। यह विजेता बनने के क्रम में 450 से ज्यादा अन्य बैंड को मात देने में सफल रहा है। इस बैंड के चार सदस्य हैं।

‘स्पेस बिहाइंड द येलो रूम’ की जुदा आवाज और गिटार पर उनकी संगत से निर्णायक बहुत प्रभावित हुए।

पेप्सीको इंडिया की वरिष्ठ निदेशक (विपणन-सोशल बेवरेजेस) रुचिरा जेटली ने एक बयान में कहा, “म्यूजिक मैर्ट्स का यह वैश्विक मंच प्रस्तोताओं को न केवल अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के समक्ष प्रस्तुति देने, बल्कि उन्हें दुनिया की कुछ नामी संगीत हस्तियों से सीखने का मौका भी देता है।”

‘स्पेस बिहाइंड द येलो रूम’ में गायक एवं ड्रमर शौमिक बिस्वास, गिटारवादक देवाशीष शर्मा व निहार आप्टे और बास गिटार बजाने वाले ईशान सूद शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493