नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई लागोरी चैम्पियनशिप के पहले संस्करण का आयोजन इस साल सितम्बर में बेंगलुरू में होगा। इस चैम्पियनशिप में मेजबान भारत सहित कई प्रमुख देश हिस्सा लेंगे।
भारतीय लागोरी महासंघ द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सितम्बर में दक्षिण एशियाई लागोरी चैम्पियनशिप आयोजित होने के बाद जनवरी 2016 में पहली एशियाई लागोरी चैम्पियनशिप का आयोजन थाईलैंड में किया जाएगा।
इसी साल अप्रैल में कर्नाटक में छठी सीनियर राष्ट्रीय लागोरी चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय लागोरी चैम्पियनशिप का आयोजन मुम्बई में हुआ, जो काफी सफल रहा।
जून 2016 में मुम्बई में लागोरी के पहले विश्व कप का आयोजन होगा। इससे पहले कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।
लागोरी महासंघ का अगले एक साल का कार्यक्रम इस प्रकार है :
जून 2015 : सभी राज्यों में लागोरी के प्रोमोशन व विकास का कार्यक्रम
जुलाई 2015 : सब जूनियर व मिनी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का पंजाब में आयोजन
अगस्त 2015 : लागोरी वर्कशॉप
सितम्बर 2015 : पहली दक्षिण एशियाई लागोरी चैम्पियनशिप का आयोजन बेंगलुरू में
अक्टूबर 2015 : दिल्ली में जूनियर नेशनल लागोरी चैम्पियनशिप का आयोजन
नवम्बर 2015 : मलेशिया में अंतर्राष्ट्रीय लागोरी वर्कशॉप का आयोजन
दिसम्बर 2015 : भारत और अफ्रीकी देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय लागोरी चैम्पियनशिप
जनवरी 2016 : पहली एशियाई लागोरी चैम्पियनशिप मलेशिया में आयोजित होगी, इसके अलावा राष्ट्रीय लागोरी स्कूल चैम्पियनशिप का आयोजन महाराष्ट के रायगढ़ में होगा।
फरवरी 2016 : दूसरी लागोरी प्रीमियर लीग का आयोजन
अप्रैल 2016 : छठी राष्ट्रीय लागोरी चैम्पियनशिप का आयोजन कर्नाटक में
मई 2016 : जिम्बाब्वे में लागोरी के विकास और प्रचार के लिए कार्यक्रम, इसी महीने लागोरी कैम्प
जून 2016 : पहले लागोरी विश्व कप का आयोजन मुम्बई में
dharmpath.com dharmpath