बेंगलुरू, 14 नवंबर (आईएएनएस)। रविचंद्रन अश्विन (70-4) और रवींद्र जडेजा (50-4) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय क्रिेकेट टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 214 रनों पर समेट दी।
दक्षिण अफ्रीकी टीम चायकाल के ठीक बाद ऑलआउट हो गई। उसने 59 ओवरों का सामना किया। मेहमान टीम की ओर से अब्राहम डिविलियर्स ने सबसे अधिक 85 रन बनाए। डीन एल्गर ने 38 रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से वरुण एरॉन ने भी एक सफलता पाई। मेहमान टीम का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
dharmpath.com dharmpath