बेंगलुरू, 15 नवंबर (आईएएनएस)। सुबह से हो रही बारिश के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार का खेल समय से शुरू नहीं हो सका है।
बारिश के कारण मैदान को पूरी तरह ढक दिया गया है। सुबह के वक्त काफी तेज बारिश हो रही थी लेकिन अब उसकी रफ्तार थोड़ी कम हो गई है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेड सिस्टम काफी अच्छा है। ऐसे में अगर बारिश रुक जाती है तो आधे घंटे में खेल शुरू हो सकता है।
भारत ने पहले दिन शानिवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए थे।
स्टम्प्स तक शिखर धवन 45 और मुरली विजय 28 रनों पर नाबाद लौटे। धवन ने 62 गेंदों पर सात चौके लगाए हैं जबकि विजय ने 73 गेंदों का सामना कर पांच बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया है।
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 214 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारतीय टीम पहली पारी की तुलना में अभी भी 134 रन पीछे है।
चार मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। इसमें मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 108 रनों से हराया था।
dharmpath.com dharmpath