बेंगलुरू पहुंचा आईपीएल-10, रंगारंग कार्यक्रम से हुआ स्वागत

बेंगलुरू, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण ने एक बार फिर क्रिकेट के प्रशंसकों को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खींच लिया।

इस मैदान पर शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच हुआ जो इस संस्करण का इस स्टेडियम में पहला मैच था।

बॉलीवु़ड अभिनेत्री कीर्ति सैनन और गायक बेनी दयाल ने इस शुभारंभ मौके पर अपनी प्रस्तुति दी।

एक आयोजक ने आईएएनएस को बताया, “आईपीएल ने हर आयोजन स्थल पर पहले मैच के दिन शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।”

सैनन ने इस मौके पर ‘टुकुर-टुकुर..’, ‘मन मा इमोशन जागे..’ और ‘व्हीसल बजा..’ जैसे लोकप्रिय हिंदी गाने पर नृत्य पेश किया।

सैनन ने अपनी प्रस्तुति देने के बाद कहा, “भारत में क्रिकेट की दिवानगी बॉलीवुड से कहीं ज्यादा है। मैं यहां प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित थी।”

मैच देखने आए उच्चा शिक्षा के एक विद्यार्थी एस. दीपक ने कहा, “आईपीएल सत्र को इस तरह की प्रस्तुति के साथ शुरू होते देखना अच्छा रहा। यह तरो-ताजा करने वाला था। हमने इस तरह के संगीत और नृत्य प्रस्तुति की उम्मीद मैच से पहले नहीं की थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493