बेंगलुरू में ताज का नया होटल खुला

बेंगलुरू, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। ताज होटल्स रिजॉर्ट्स एंड पैलेसेज ने रविवार को कहा कि अपने विलासिता होटल पोर्टफोलियो में उसने बेंगलुरू में एक और होटल ताज बेंगलुरू जोड़ा है। यह शहर में समूह को छठा होटल है।

कंपनी के एक बयान के मुताबिक, केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के निकट स्थित होटल अतिथियों को बेहतरीन आतिथ्य सेवा देगा।

बयान के मुताबिक, होटल में 154 बड़े कमरों के साथ 12 लग्जरी सुईट हैं तथा एक अत्याधुनिक प्रेसिडेंशियल सुईट है। इसमें 25 हजार वर्ग फुट का एक विवाह भवन भी है।

1901 में स्थापित ताज होटल रिजॉर्ट्स एंड पैलेसेज एशिया के सबसे बड़े होटल कंपनियों में से एक है। इसके दुनिया के 61 शहरों में 97 होटल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493