बेंगलोर के खिलाफ आखिरी आईपीएल मैच खेलेंगे स्मिथ

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ 30 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीयिमर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का अपना आखिरी मैच खेलेंगे।

स्मिथ 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए आस्ट्रेलिया की टीम से जुड़ने के लिए स्वदेश लौटेंगे।

स्मिथ ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच खत्म होने के बाद यह जानकारी दी।

रॉयल्स की टीम को बाकी बचे तीन मैचों के लिए बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की भी कमी खलेगी। दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के ट्रेनिंग कैम्प में भाग लेने के लिए स्वदेश रवाना होंगे।

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, “हम अब कुछ खिलाड़ियों को खो देंगे। जोफ्रा और स्टोक्स आज इंग्लैंड चले जाएंगे, हमने इन दो बड़े स्थानों को भरना है। मैं यहां 13 मैचों के लिए हूं, बेंगलोर के खिलाफ खेलने के बाद मैं वापस चला जाऊंगा। उम्मीद है कि मैं अपना योगदान दे पाऊं और देखते है कि हम कितने मैच जीतते हैं।”

राजस्थान ने कोलकाता को तीन विकेट से शिकस्त दी और आठ अंकों के साथ वह फिलहाल, तालिका में सातवें स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493