बेंजेमा के समर्थन में आया फ्रांसीसी फुटबाल संघ

पेरिस, 7 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस फुटबाल महासंघ (एफएफएफ) के अध्यक्ष नोएल ली ग्राएट ने अग्रणी स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले करीम बेंजेमा का सेक्स टेप विवाद में समर्थन किया है।

उल्लेखनीय है कि बेंजेमा पर फ्रांस के साथी खिलाड़ी मैथियू वालबुएना को एक सेक्स टेप को लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक ग्राएट ने कहा, “मुझे लग रहा है कि हमने बेंजेमा की कुछ ज्यादा ही जल्दी निंदा करनी शुरू कर दी।”

फ्रांसीसी समाचार पत्र ‘ली इक्विप’ में शुक्रवार को प्रकाशित ग्राएट के साक्षात्कार के अनुसार, उन्होंने जोर देकर कहा कि बेंजेमा को एफएफएफ का पूरा समर्थन है और उन्होंने बेंजेमा की अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में उपलब्धियों की भी याद दिलाई।

ग्राएट ने कहा कि बेंजेमा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार है क्योंकि, “एक फुटबाल खिलाड़ी के पास किसी राजनीतिक या कारोबारी जैसे ही अधिकार होते हैं।”

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यदि बेंजेमा इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें अधिकतम पांच वर्ष की सजा हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493