बेकहम की बेटे ब्रुकलिन के साथ की शरारत

लॉस एंजेलिस, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल लीग के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम को सार्वजनिक रूप से अपने बड़े बेटे ब्रुकलिन के साथ हंसी-ठिठोली करना पसंद है।

एक ओर जहां ब्रुकलिन का इंस्टाग्राम काले और सफेद रंग की पिक्चरों से भरी हुई है, जबकि डेविड के फेसबुक पेज पर ब्रुकलेन काफी अलग नजर आ रहे हैं।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, इस फोटो में बेकहम को अपने बेटे के पीछे खड़ा देखा जा रहा है। इस फोटो को दिग्गज खिलाड़ी ने अपने 1.73 करोड़ फॉलोअर्स के साथ साझा किया।

उन्होंने फोटो के साथ लिखा, “ब्रुकलिन काफी अच्छा लग रहा है..माफ करना, लेकिन मैंने यह पोस्ट कर दिया।”

ऐसा पहली बार हुआ है कि 40 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने अपने बेटे से शरारत करने की कोशिश की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493