बेकहम के बेटे ने बढ़ाई बरबरी की बिक्री?

लंदन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया के बेटे रोमियो बेकहम के पिछले साल एक लग्जरी ब्रिटिश मेनवियर ब्रांड बरबरी के विज्ञापन में नजर आने के बाद इसकी ब्रिकी में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है।

12 वर्षीय रोमियो पिछले साल ब्रांड के एक विज्ञापन में एक ट्रेंच कोट (लंबे कोट) में दिखे थे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, चार मिनट का यह विज्ञापन जारी होने के बाद अमेरिका, यूरोप और मिडल ईस्ट में बरबरी के कोट, बैग्स और अन्य कपड़ों की ब्रिकी 14 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 60 करोड़ पौंड पहुंच गई।

कहा गया है कि इस विज्ञापन से कंपनी के ट्रेडमार्क कहे जाने वाले ट्रेंच कोट की ब्रिकी में 10 फीसद बढ़ोतरी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493