बेकाबू होते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया आज 24 घंटे का स्वास्थ्य आग्रह

भोपाल – मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मिंटो हॉल पहुंच कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नमन कर आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री चौहान ने इस दौरान कहा- आज बहुत ऐतिहासिक दिन है. क्योंकि,आज के ही यानी 6 अप्रैल 1930 को महात्मा गांधी ने नमक कानून को भंग किया था. और आज के दिन ही भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भी है. उन्होंने कहा, बापू ने सत्याग्रह कर देश को आज़ाद कराया, मैं आज 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य आग्रह पर बैठ रहा हूं. कोरोना वायरस मध्य प्रदेश में भी तेजी से फैल रहा है. लेकिन, सिर्फ सरकारी प्रयासों से इस पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है. बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण चिंता बढ़ रही है. सरकारी व्यवस्थाओं में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. लॉकडाउन इसका समाधान नहीं है.
स्वास्थ्य आग्रह पर बैठे मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए समाज को भी जागरूक होना होगा. बहुत से लोग अभी भी मास्क नहीं लगा रहे. संक्रमण को रोकने का एक तरीका लॉकडाउन भी है. और ये तरीका सबसे आसान है, लेकिन मैं इसे ठीक नहीं मानता. उन्होंने कहा, कोरोना संक्रमण को रोकने का दूसरा तरीका अनुशासन भी है. लोगों में ये अनुभूति होनी चाहिए कि मास्क न लगाना एक अपराध है. संकल्प करें मैं मास्क लगाऊंगा और मेरा परिवार भी मास्क लगाएगा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493