मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री नेहा सरगम से धारावाहिक ‘बेगूसराय’ में एक नकारात्मक किरदार निभाने के लिए संपर्क किया गया है।
एक सूत्र के अनुसार, एंड टीवी पर प्रसारित हो रहे ‘बेगूसराय’ के निर्माता इसमें मनोरंजन का थोड़ा और तड़का लगाने के लिए एक नए किरदार को लाएंगे।
नेहा का किरदार पूनम कुमारी (शिवांगी जोशी) और प्रियम फूलन ठाकुर (सरताज गिल) की जिंदगी में प्रेम त्रिकोण के रूप में सामने आएगा।
धारावाहिक की कहानी ठाकुर परिवार के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें प्रेम त्रिकोण व जायदाद की लड़ाइयां भी हैं।
नेहा को धारावाहिक ‘हार जीत’ में इशिता की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
dharmpath.com dharmpath