बेटियों की सुरक्षा के लिए मरने को तैयार : ब्लेक लाइवली

न्यूयॉर्क, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री ब्लेक लाइवली का कहना है कि वह अपनी बेटियों जेम्स और इनेस से बहुत प्यार करती हैं और वह उनके लिए जान भी दे सकती हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, लाइवली ने वेयाइटी के ‘पावर ऑफ वुमेन’ कार्यक्रम में अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने का उल्लेख किया।

लाइवली ने कहा, “मैं अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कुछ भी करूंगी। मैं बिना सोचे-विचारे उनके लिए मर भी सकती हूं।”

इस दौरान लाइवली ने बाल पोर्नोगराफी के जोखिमों के बारे में भावनात्मक भाषण भी दिया।

लाइवली ने इस तरह के अपराधों को समाप्त करने के लिए ‘चाइल्ड रिस्क्यू कोलिशन’ के साथ साझेदारी की है। यह संगठन प्रौद्योगिकी की मदद से इंटरनेट पर बच्चों की अश्लील तस्वीरों को अपलोड करने या उन्हें डाउनलोड करने वाले लोगों का पता लगाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493