लॉस एंजेलिस, 10 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री-गायिका हिलेरी डफ दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं और इस बार वह एक बेटी को जन्म देंगी।
डफ ने अपनी गर्भावस्था की घोषणा करते हुए कहा वह और उनके प्रेमी संगीतकार व गीतकार मैथ्यु कोमा खुद की छोटी राजकुमारी लाने वाले हैं और इसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं।
वेबसाटइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुकाबिक, दोनों की यह पहली संतान है।
वर्ष 2017 के मार्च में अलगाव के बाद दोनों रिलेशनशिप में फिर साथ आए। यह तीसरी बार है जबे दोनों फिर से रिश्ते की डोर में बंधे हैं। डफ ने कहा, “समय बड़ी चीज है..तीसरा मौका आकर्षक है!”
डफ 6 वर्षीय बेटे लूका क्रूज की मां है जो पूर्व-पति माइक कोमरी से है।
dharmpath.com dharmpath