लॉस एंजेलिस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स की बेटी अभी महज तीन महीने की है, लेकिन रयान ने अपनी बेटी की पेशेवर जिंदगी के बारे में अभी से काफी कुछ सोच लिया है। रेनॉल्ड्स चाहते हैं कि उनकी बेटी रूपहले पर्दे की चकाचौंध से दूर कुछ ऐसा सामान्य काम करे, जो उसके अनुकूल हो।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, रयान ने ‘टुडे’ टॉक शो में कहा, “मुझे चिंता है कि मेरी बेटी कहीं शो के व्यवसाय में ना जाना चाहे। बहुत खराब लगेगा जब पता चलेगा कि वह यह करने जा रही है।”
रेनॉल्ड्स ने कहा, “मैं उससे कहना चाहूंगा कि तुम सामान्य काम करो, ताकि तुम अपना जीवन सामान्य तरीके से जी सको।”
हालांकि रेनॉल्ड्स को यह भी एहसास होता है कि उनकी बेटी अभी बहुत छोटी है, उन्हें अभी उनकी उम्मीदों के बारे में नहीं पता।
dharmpath.com dharmpath