बेटी चाहते हैं जेफ गोल्डब्लम

लॉस एंजेलिस, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता जेफ गोल्डब्लम का कहना है कि वह एक बेटी चाहते हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि उनकी पत्नी और ज्यादा बच्चे चाहती हैं।

गोल्डब्लम ने पत्रिका ‘संडे टाइम्स’ को बताया, “मैं एक नन्ही परी चाहूंगा। दूसरे सप्ताह एमिली ने कहा ‘मैं आपको एक बेटी के साथ देखना पसंद करूंगी।’ लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह वास्तव में ऐसा चाहती हैं। मुझे लगता है कि वह दो बेटों को जन्म देने के बाद अब इस सिलसिले को रोक देना चाहती हैं।”

एमिली अभिनेता के दो बेटों चार्ली ओशन गोल्डब्लम और रिवर जो गोल्डब्लम की मां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493