बेटे की देखभाल के मामले में चौकन्ना : लियाम पेन

लंदन, 23 मई (आईएएनएस)। गायक लियाम पेन का कहना है कि वह अपने बेटे बीयर की देखभाल के लिए ‘वन डायरेक्शन’ के दोस्तों पर भरोसा नहीं कर सकते।

पेन की प्रेमिका एवं गायिका शेरिल ने मार्च में उनके बच्चे बीयर को जन्म दिया था।

वेबसाइट मिरर डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, मुझे नहीं लगता कि वे (वन डायरेक्शन के साथी) बच्चे की देखभाल कर पाएंगे।

पेन ने कहा, “मैं हैरी स्टाइल्स पर भरोसा नहीं कर सकता क्योंकि वह मेरे बच्चे को ऐसे कपड़े पहना देगा, जो मेरी भी समझ से बाहर होगा।”

उन्होंने एक अन्य साथी नियाल होरान के बारे में कहा, “मेरा बेटा गोल्फ खेलने की तैयारी कर रहा होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493