बेटे की मौत से टूट गई थीं पिं्रस की पूर्व पत्नी

लॉस एंजेलिस, 8 मई (आईएएनएस)। ‘हॉलीवुड एक्सिस’ की अभिनेत्री और पॉप स्टार प्रिंस की पूर्व पत्नी मेयते गार्सिया ने एक पुरस्कार समारोह में अपना दुख साझा करते हुए बताया कि जब उनके और उनके पूर्व पति तथा दिवंगत पॉप स्टार प्रिंस के बेटे का जन्म के एक सप्ताह बाद ही निधन हो गया तो उनका मां बनने का सपना टूट गया था।

गार्सिया ने यहां शुक्रवार को ‘सिंगल मॉम्स अवॉर्ड्स’ के मौके पर अपना दुख साझा करते हुए लिखा कि उनकी उम्मीदें खत्म हो गई थीं और वह टूट चुकी थीं।

वेबसाइट ‘एक्सेसहॉलीवुड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गार्सिया ने खुलकर 1996 की उस दुखद घटना की बात की जब उनके और प्रिंस के नवजात बेटे बॉय ग्रेगरी का जन्म के एक सप्ताह बाद ही निधन हो गया था।

इस अपूरणीय क्षति के एक दशक से भी ज्यादा समय बाद गार्सिया ने वीएच1 की ‘हॉलीवुड एक्सिस’ में काम किया।

उन्होंने यह भी कहा कि 21 अप्रैल को पिं्रस का निधन उनके लिए एक भावनात्मक अग्निपरीक्षा थी जिसे वह निजी ही रखना चाहती थीं।

उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते ही हैं कि प्रिंस हमारे बीच नहीं हैं। यह मेरे लिए बेहद मुश्किल है, इसलिए मैंने इस बारे में बात न करने का फैसला किया है।”

पिं्रस और गार्सिया 1996 से 2000 के बीच वैवाहिक संबंध में रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493