बेटे के प्रति रितेश के प्यार को देख जेनेलिया हैरान

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख इस वक्त ‘बैंजो’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी अभिनेत्री पत्नी जेनेलिया देशमुख का कहना है कि रितेश थका देने वाले शूटिंग शेड्यूल के बावजूद एक पिता की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।

जेनेलिया को स्वयं भी हैरानी है कि पूरी रात शूटिंग करने के बाद भी रितेश ने कैसे अपने एक साल के बेटे के साथ खेलने का समय निकाल लिया।

जेनेलिया ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “हैरान हूं कि रितेश देशमुख ने पूरी रात शूटिंग की और सुबह सात बजे थके-हारे घर पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद सोने से पहले अपने बेटे के साथ खेलने का इंतजार किया।”

रितेश-जेनेलिया फरवरी 2012 में परिणय सूत्र में बंधे थे।

‘बैंजो’ से मराठी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक रवि जाधव हिंदी फिल्मों के निर्देशन में कदम रख रहे हैं। वह तमिल में ‘नटरंग’, ‘बालक-पालक’, ‘टाइमपास’ व अन्य फिल्में बना चुके हैं।

‘बैंजो’ में रितेश के अलावा नरगिस फाखरी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493