बेटे के लिए स्पाइडर मैन बन बैठे रोनेन कीटिंग

लंदन, 27 अप्रैल – म्यूजिकल बैंड बॉयजोन के गायक रोनेन कीटिंग लॉकडाउन की इस अवधि में अपने बेटे के तीसरे जन्मदिन पर सुपरहीरो स्पाइडर मैन बन बैठे। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, गायक ने कहा कि उन्होंने इस पल को यथासंभव खास बनाने के लिए अपनी कल्पनाओं का भरपूर इस्तेमाल किया।

इंस्टाग्राम पर रोनेन ने बताया कि उन्होंने इस लम्हे के हर एक मिनट का आनंद लिया।

रोनेन ने कहा, “वाह! मेरे बेटे कूप्स का तीसरा जन्मदिन वाकई में खास रहा। अपने बेटे का मनोरंजन करने के लिए आज अपनी कल्पनाओं का भरपूर इस्तेमाल किया। हर लम्हें का लुफ्त उठाया।”

बैंड के एक और सदस्य कीथ डफी ने भी रोनेन के बेटे को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “हैप्पी बर्थडे कूप्स।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493